फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले

विज्ञापन
three new corona cases in chopal
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इससे उपमंडल में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। इन दिनों उपमंडल चौपाल में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरशोर से चल रहा है। इसके तहत विभिन्न जगहों पर सभी आयु वर्ग के लिए वीरवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें उपमंडल चौपाल में सिविल अस्पताल चौपाल, नेरवा, कुपवी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झीना, थरोच, गुम्मा, ननहार, मालत, प्राथमिक पाठशाला रोहाना, पबान और भरानू केंद्र शामिल हैं। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने सभी लोगों से टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जारी कोविड एडवाइजरी का भी सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें