कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई पुलिस ने ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर गाजटा के समीप तीन युवकों को चिट्टे और चरस के साथ धरा है। पुलिस को बुधवार देर रात गश्त के दौरान यह कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान हर्षवर्धन, हिमांशु और लोकेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर चिट्टा और चरस बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को थाने में लाकर उनके खिलाफ नोटिस काटने के बाद छोड़ दिया गया है।