फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ा ने कापटी को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल के कापटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करती मुख्यातिथि? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के युवक मंडल कापटी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाड़ा की टीम ने मेजबान कापटी को शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में भारत मजदूर किसान संगठन प्रदेश अध्यक्ष विमल कांता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी और महिलाओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि विमल कांता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। भारत मजदूर किसान मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल और जिला अध्यक्ष अमर सिंह विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि से नवाजा। इस मौके पर युवक मंडल चांदपुर प्रधान यशपाल वर्मा, महेंद्र खाची, चिंतराम, श्याम लाल और नीलम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें