फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाश में देव दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

विज्ञापन
दलाश के ऋषि पंचमी मेले के समापन अवसर पर बुधवार को उमड़ी भीड़। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश(कुल्लू)। दो दिवसीय ऋषि पंचमी मेले में देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ा। मेले के अंतिम दिन देवताओं के रथ दलाश मंदिर से निकले। मंदिर से मेला स्थल सौह तक लोगों ने देवताओं के रथ को नाचते-गाते हुए पहुंचाया। जब देवता मेला स्थल सौह पहुंचे तो यहां उपस्थित हजारों लोगों ने सेब और अखरोट फेंककर देवताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान दिन भर मेले में नाटियों का दौर चलता रहा। मेले में दूरदराज से आए व्यापारियों ने भी जमकर कारोबार किया। आखिरी दिन जैसे ही देवताओं के रथ मेला मैदान में पहुंचे तो हजारों की संख्या में मौजद भीड़ का नजारा देखने लायक था। इसके बाद क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने मेला मैदान में नाटी का आयोजन किया।
समापन समारोह में जिला कुल्लू के जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मेले जहां हमारे प्राचीन संस्कृति को संजोए रखते हैं, वहीं इससे संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी। इस मौके पर आनी बीडीसी अध्यक्ष विजय कंवर, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता चंद्र मोहन सूद, ब्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम और शादी लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें