प्रगति नगर अटल बिहारी कालेज मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं।
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लंबे समय से इंजीनियरिंग कॉलेज ठियोग में कई पदों पर अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं। इससे बारे में छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य को कई मर्तबा शिकायत की, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया गया। इसको लेकर बुधवार को छात्रों का गुस्सा कॉलेज प्रशासन के खिलाफ फूट गया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में करीब 2 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का आरोप है कि मांगों को लेकर कई मर्तबा कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया गयाहै। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र अपनी जगह सही है, लेकिन इन पदों को भरने के लिए सरकार के स्तर पर ही कुछ किया जा सकता है। छात्रों की मांगों को शिक्षा निदेशक को भेज दिया गया है।
छात्र तमन्ना भारद्वाज, दीक्षित रस्तोगी, निखिल चौधरी, पुनीत, जतीन शर्मा और पियूष ठाकुर सहित अन्य छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को लेकर जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो, उग्र आंदोलन किया जाएगा।