फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव धुनों पद देवताओं के साथ खूब थिरके देवलु और लोग

विज्ञापन
राथला मेले में देवताओं के रथ लेकर पहुंचे देवलु ओर स्थानीय लोग। -संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। शराचली क्षेत्र का ऐतिहासिक राथल मेला रविवार को देवताओं के आगमन के साथ आरंभ हो गया है। दो दिवसीय मेले में देवता बनाड़, देवता देशमोलिया, देवता पवासी और देवता गुडारू पारंपरिक रूप से मेले में मौजूद हुए। इस दौरान देवताओं के साथ आए देवलुओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। सोमवार को देवताओं की विदाई के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ पर देवताओं का मिलन मेले का मुख्य आकर्षण रहा। देवताओं के साथ आए देवलुओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। मेले में दोपहर दो बजे देवताओं का आगमन हुआ। इसके बाद शाम तक नृत्य का दौर चलता रहा। मेले का आयोजन शराचली क्षेत्र के लोग करते हैं।
इस दौरान नवयुवक मंडल भोलाड़ ने वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण स्तरीय टीमें भाग ले रही है। देवता देशमोलिया के बजीर सुरेंद्र पनाटू, गुर जगत राम पनाटू, देवता पवासी के भंडारी ज्ञान सिंह हंसरेटा ने बताया कि मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जाता है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए सभी मिलकर मेले का सफल आयोजन करते हैं। बीते वर्ष कोरोना महामारी के कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें