पाटबंगला खेल मैदान में खेले जा रहे रोमांचक क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला खेल मैदान में ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर की ओर से आयोजित अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचकारी मुकाबले खेले जा रहे हैं।
शनिवार को ब्लैक बॉयज रामपुर और ओएनजेड आनी टीम में पहला मुकाबला खेला गया। ब्लैक बॉयज रामपुर की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनी की टीम सात विकेट खोकर 129 रन पर ढेर हो गई। ब्लैक बॉयज रामपुर की टीम ने 51 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। वहीं दूसरा मुकाबला मेजबान टीम ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर और फ्रेंड्स यूनाइटेड क्लब किन्नौर में खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक हुआ। मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाए। वहीं किन्नौर की टीम 96 रन पर आउट हो गई। मेजबान टीम ने 13 रन से जीत हासिल की।
क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमों को खेलने का मौका दिया गया है।