फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 वें स्थापना दिवस पर स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
पथ संचलन के जरीए स्वयं सेवकों ने असत्य पर सत्य की जीत का दिया संदेश। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजय दशमी और संघ के 97वें स्थापना दिवस पर पथ संचलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह पथ संचलन रामपुर के साथ लगती ब्रौ पंचायत से शुरू होकर रामपुर के पुराना बस अड्डा होते हुए मुख्य बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर तक चला। दंड लठ के साथ स्वयं सेवक संघ ने स्वयंसेवकों ने असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया।
संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रौ पंचायत में स्वयंसेवकों ने सबसे पहले शस्त्र पूजन किया। इसके बाद दर्जनों स्वयं सेवकों ने संघ के जिला कार्यवाह रविकांत शर्मा की अगुवाई में पथ संचलन किया। ब्रौ से शुरू हुआ पथ संचलन रामपुर के नेशनल हाईवे पांच से होते हुए मुख्य बाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुंचा। यहां जिला कार्यवाह रविकांत शर्मा ने स्वंयसेवकों को विजयदशमी के महत्व और संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का दिन पूरे भारत वर्ष में अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी शुभ दिवस पर 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगवार की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी और आज आरएसएस विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्रों में आज स्वयंसेवक अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में रामपुर जैसे शांत क्षेत्र में भी धर्मांतरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंतनीय है। इसे लेकर समाज के सभी वर्गों को संगठित होने की आवश्यकता है, ताकि हम देवभूमि में धर्मांतरण पर लगाम लगा सकें।
इस मौके पर विनय शर्मा, रोशन चौधरी, डॉ. नवीन मोक्टा, प्रवीण गुप्ता, राज ठाकुर, अजय शर्मा, अतुल टंडन, विजय गुप्ता, कमल, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें