रोहडू में चुनाव के बाद भूतपूर्व सैनिक लीग रोहडू की नई कार्यकारणी के पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। शुक्रवार को भूतपूर्व सैनिक लीग रोहडू़ मंडल की बैठक प्रधान हरदेव भ्रांटा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सभी भूतपूर्व सैनिकों ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मारे गए सभी लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
उन्होंने कहा देश ने रावत जैसी शख्सियत को इस हादसे में खोया है। इस क्षति को भविष्य में कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शोकसभा के बाद चुनावी बैठक में तहसील रोहडू़, चिड़गांव, डोडरा क्वार तहसील टिक्कर के सभी भूतपूर्व सैनिकों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
इस दौरान आम सहमति से भूतपूर्व सैनिक लीग का प्रधान सुंदरलाल चौहान, उपप्रधान धर्म सिंह, बीडी शर्मा, काना सिंह बरशेटका, लोकिंद्र, सचिव रोशन लाल घेदटा, कोषाध्यक्ष पवन महंत, मीडिया प्रभारी देशराज भ्रांटा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमृत फिष्टा, राजिंद्र नेगी, दिवान चंद, कृष्णलाल, भूपेंद्र , कैलाश, सूबेदार केएस भ्रांटा, सूबेदार जियालाल, सुदेश चंद, नरेश सुंटा, दलीप सिंह, रामेश्वर, कृष्ण लाल जोक्टा, शिव राम को चुना गया है।