फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर सिंह को सौंपा कोटगढ़-खनेटी इकाई की कमान

विज्ञापन
कोटगढ़ में राज्य विद्युत परिषद पेंशनर संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़-खनेटी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (एचपीएसईबी) पेंशनर संघ की कमान सुंदर सिंह कंवर को सौंपी है। नरोत्तम सिंह और टेक चंद सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, लक्ष्मण सिंह को सचिव और विनोद भैक को वित्त सचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी रणजीत चौहान, मुख्य सलाहकार जेके सरकैक और सलाहकार आरडी सरकैक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कालू राम, सत्यावान, दीवान चंद, सुंदर ठाकुर, लालचंद, भगवान चंद शर्मा, जियालाल, काहन चंद, प्रकाश चंद, केशव मेहता और साध राम को चुना गया। बुधवार को पेंशनरों की बैठक जेके सरकैक की अध्यक्षता में विश्राम गृह कोटगढ़ में आयोजित हुई। इसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे और पेंशन संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह कंवर ने कहा कि सभी पेंशनरों को साथ लेकर समस्याओं का हल निकालना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें