रामपुर बुशहर। निरमंड के साथ लगते आर्मी कैंपस अवेरी पट्टी में तैनात सूबेदार की हृदय अज्ञात से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ब्रौ के मुताबिक वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि अवेरी पट्टी में तैनात सूबेदार अन्वेश कुमार (40), पुत्र भगवत सिंह, गांव अजनी, डाकघर सुराई, तहसील हाजीपुर, जिला वैशाली, बिहार कुछ समय से हृदय रोग से ग्रस्त थे। इससे उनका देहांत हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी निरमंड पहुंचाया। शव पर चोट के कोई निशान और जख्म नहीं पाए गए। प्रारंभिक जांच में हृदय अज्ञात से मौत पाई गई।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। दो दिन में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी। इसके बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।