फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी स्कूल के छात्रों ने भांग के पौधे उखाड़े

विज्ञापन
आनी स्कूल के विद्यार्थी सफाई करते हुए। स्रोत : स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के विद्यार्थियों ने शनिवार को स्वच्छता एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत कोर्ट परिसर, राजस्व विभाग के कार्यालय परिसर तथा आसपास के सार्वजनिक मार्गों में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को हटाकर सफाई की गई। विद्यार्थियों ने इस दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नशे के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की। विद्यार्थियों के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मोती राम चौहान, अधिवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, कपिल सूद और राजकमल ने अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी समय-समय पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान चलाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें