रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र रिकांगपिओ ने नाबार्ड के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खवांगी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ ने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल की। शिविर में समन्वयक राजीव नेगी ने विद्यार्थियों को बचत, बजट, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और भारत सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।