फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में नए छात्रों को बताई केंद्र और राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं

विज्ञापन
आनी के हरिपुर कॉलेज में आयोजित स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक।
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम, नए छात्रों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में शिक्षा सत्र 2024- 2025 के नए विद्यार्थियों के लिए के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम और शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सत्र के नए छात्रों का कॉलेज में प्रवेश के लिए स्वागत किया।
प्रो. नरेंद्र पॉल ने शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्रों को उनके दायित्व की जानकारी दी। कार्यक्रम को दो सत्र में बांटा गया था। पहले सत्र में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम में नए सत्र के छात्रों को महाविद्यालय में गठित विभिन्न क्लबों और समितियों की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय में संचालित एनएसएस, एनसीसी, रोवर एंड रेंजर, कॅरिअर गाइडेंस सेल, महिला प्रकोष्ठ पीटीए और इंग्लिश लिटरेचर सोसायटी की कॉलेज के विकास, छात्र हित में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में छात्रों को जानकारी दी। शिक्षकों ने क्लब और यूनिटों में प्रवेश की प्रक्रिया और लाभों से छात्रों को अवगत कराया गया। छात्र हित में केंद्र और राज्य सरकार से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति और इनका लाभ लेने की प्रक्रिया बताई गई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। छात्रों ने मौके पर शिक्षकों को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें