फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने सिंचाई योजना पर किन्नौर जिले में किया अभूतपूर्व विकास:सूरत नेगी

विज्ञापन
प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिले में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत खरोगला से कुपा के लिए 662 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। यह बात प्रेस को जारी एक बयान में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के बटसेरी गांव में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत 55 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाने के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जिले में जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में नल से जल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रगति पर है। इस पर 10 करोड़ 29 लाख रुपये व्यय कर 5647 लोगों को घर-घर नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिले में गत चार वर्ष के दौरान जिले के विभिन्न कस्बों व गांव को मल निकासी से जोड़ने के लिए 8 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि जिले में जल से कृषि को बल योजना के तहत चार वर्षों के दौरान 1 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि व्यय कर 90 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के दायरे में लाया गया है। केंद्रीय कृषि सिंचाई योजना के तहत 131 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा के तहत लाने के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये व्यय किए गए जिससे जिले के 468 लोग लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री का किन्नौर के सांगला में जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय और कड़छम में जल शक्ति विभाग का अनुभाग खोलने पर आभार जताया है।
विज्ञापन

जिले के सांगला में जल शक्ति उपमंडल कार्यालय और कड़छम में अनुभाग कार्यालय खुलने से जिले के विशेषकर सांगला सहित आसपास की लगभग एक दर्जन पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें