फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहधार न कोशगर को हराकर जीता मुकाबला

विज्ञापन
मशनू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के मशनू में बिरशी महोत्सव पर ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को आगाज हुआ। युवक मंडल मशनू द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मशनू पंचायत की प्रधान विभा और उपप्रधान छितरा ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच कोशगर और शाहधार टीम के बीच खेला गया। इसमें कोशगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहधार की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

इसमें शाहधार के बल्लेबाज अब्बू ने शानदार प्रदर्शन करते टीम के लिए 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सनारसा और किन्नू के बीच खेला गया। इसमें सनारसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए। किन्नू टीम ने यह मैच सात विकेट से जीता। किन्नू टीम के बल्लेबाज भजन दास ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाए। 15 मई तक चलने वाली प्रतियोगिता में क्षेत्र की दर्जनों टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता की विजेता टीम को 44 हजार रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 22 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। युवक मंडल मशनू के प्रधान नवीन हश्टा ने बताया कि मशनू के ऐतिहासिक बिरशी महोत्सव पर प्रतियोगिता हर साल करवाई जाती है। इस बार 17 मई को रात्रि संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें हिमाचल के लोक कलाकार विक्की चौहान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हिमकोफेड के अध्यक्ष कोल नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भूपेश, चेतराम, लक्ष्मी, कृष्णा देवी और कला देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें