फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मई तक वाहनों की आवाजाही के लिए नारकंडा-हाटू मार्ग बंद

विज्ञापन
14 मई तक बंद रहेगी नारकंडा हाटू सड़क। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के मशहूर पर्यटन स्थल हाटू को जोड़ने वाली नारकंडा-हाटू सड़क
विज्ञापन

आठ से 14 मई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग दो किलोमीटर मार्ग की टारिंग का काम कर रहा है। मार्ग की हालत सुधरने से देश-विदेश के हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर मार्ग की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग मेंटेनेंस बजट के तहत करीब दो किलोमीटर सड़क की टारिंग करवा रहा है।
वर्तमान में हाटू के लिए जाने वाली दो किलोमीटर सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। हालत यह है कि सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इससे यहां यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग का कार्य रविवार से शुरू कर दिया है। इस वजह से करीब एक सप्ताह तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में हाटू मंदिर जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कुमारसैन के अधिशासी अभियंता मनोज सहगल ने बताया कि विभाग ने नारकंडा-हाटू मार्ग पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है, जिस कारण 14 मई तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें