फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने कॉलेज कॉलेज में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। वीरवार को एसएफआई इकाई आनी ने छात्रों की मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र संगठन ने कार्यकारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई ने कहा कि महाविद्यालय में पिछले लंबे समय से प्राध्यापकों की भारी कमी चल रही है। इसके बावजूद सरकार और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसएफआई ने कहा कि बीते लंबे समय से महाविद्यालय के खेल मैदान की हालत खस्ता है, जिसे जल्द सुधारा जाए। महाविद्यालय में लंबे समय से बंद पड़े पुस्तकालय को जल्द खोलने की मांग उठाई गई, ताकि छात्र अच्छे से पढ़ाई कर सके। महाविद्यालय कैंटीन जो पिछले लंबे समय से बंद पड़ी है, उसे भी खोला जाए। इसके अलावा बस पास काउंटर को सुचारु रूप से चलाने, छात्रों से लिए गए पीटीए फंड को वापस करने की मांग की है।
इकाई ने महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों की इन मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय मे आम छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएफआई लोकल कमेटी रामपुर अध्यक्ष भागु, इकाई आनी सचिव योगु, जतिन, राहुल, विनय, वीना, पूजा, नेहा, बॉबी, दीवान, सुनील, बलवंत, सोनू, रमाकांत और रोहित सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें