रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में दीपावली के उपलक्ष्य में कक्षा आठवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच में दीया सजावट, रंगोली और क्लास बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा दिखाई।
प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को सरकार की ओर से निर्धारित कोविड-19 के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। कक्षा आठवीं की छात्राओं ने दीया सजावट और नौवीं से लेकर कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं, आठवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने क्लास रूम बोर्ड डेकोरेशन में अपनी हिस्सेदारी निभाई।
दीया सजावट प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की सपना ने पहला, शयना ठाकुर ने दूसरा और अलिशा गर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा से सिद्धि सक्सेना, अन्वी, आन्या, एंजल, दिवांशी और पारुल, कक्षा दसवीं से श्रद्धा शर्मा, जैस्मिन बरागटा और साक्षी, कक्षा 11 नॉन मेडिकल और आर्ट्स से दीपाली, अश्क, एकता, अंशिका, कल्पना और यशिका, कक्षा 12 मेडिकल और कॉमर्स से विदुषी, वंशिका धीमान, दिव्या, रिद्धिमा, आकांक्षा, खुशी, प्रांजल, यशिका, अनाहा, त्रिवेणी, रितिका और कास्वी ने बाजी मारी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिताओं का उद्देश्य मिलजुल कर काम करने की भावना, किसी भी कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुंदर कार्य करने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विजेता प्रतिभागियों को इसी तरह की कार्य क्षमता सहित आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
- संवाद