सड़क उदघाटन के मौके पर विधायक बलवीर वर्मा का स्वागत करे लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
चौपाल (रोहडू)। विधायक बलबीर वर्मा ने बीस लाख की लागत से बनी कशौलनाला से टिक्करी ग्राम को बनी संपर्क सड़क का लोकार्पण किया। इसके बाद झीना से तुइल सड़क का लोकार्पण किया गया। विधायक ने इस दौरे में ग्राम पंचायत देवत में नवनिर्मित पंचायत भवन को भी लोकार्पित किया।
विधायक का ग्रामीणों ने अलग-अलग जगह जोरदार स्वागत किया।
वर्मा ने कहा कि विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। लोग मौके पर चल रहे विकास कार्य को तेजी से पूरा करवाने में सहयोग करें। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि चौपाल-देवत सड़क को जल्द पक्का किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत थाना प्रताप शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल लायक राम शर्मा, शशि चौहान, प्रधान चांजू ऊषा गाजटा, प्रधान सुनील मेहता, शांता जनदेव भी उपस्थित रहे।