फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में सब्जी मंडी जाने वाले रास्ते का मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
रामपुर में सब्जी मंडी को जोडऩे वाला रास्ता तैयार करने में जुटे मजदूर। संवाद
विज्ञापन
किसानों, राहगीरों, कर्मचारी और कॉलेज के छात्रों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


बरसात के दौरान जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था रास्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में भारी क्षति पहुंची थी। शहर की सब्जी मंडी को जोड़ने वाला रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब आपदा के डेढ़ वर्ष बाद अब नगर परिषद ने रास्ते को सुधारने का कार्य शुरू दिया है। गांधी पार्क से लेकर इंदिरा मार्केट तक अब जल्द ही रास्ते की हालत सुधरेगी। नगर परिषद ने कार्य आवंटित कर दिया है और संबंधित ठेकेदार ने कार्य भी शुरू कर दिया है। हजारों किसानों, राहगीरों, स्कूल कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को जल्द राहत मिलेगी। बरसात के दौरान रामपुर नगर परिषद के वार्ड-तीन में बनी सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते को खासा नुकसान पहुंचा था। सब्जी मंडी के साथ रास्ता लगातार धंस रहा है और जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। शहर के गांधी पार्क के पास डंगा गिरने से यहां एक बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके चलते यहां से गुजरना खतरों भरा बना हुआ था। शहर के साथ लगते कुल्लू जिले से रोजाना किसान सब्जी और अन्य फसलें लेकर सब्जी मंडी पहुंचते हैं, जबकि पीजी कॉलेज रामपुर, आईटीआई रचोली, स्कूली विद्यार्थी और विभिन्न कार्यालयों में जाने वाले कर्मचारियों को हमेशा खतरा बना रहता था। खतरों में सफर करने वाले हजारों लोगों को जल्द ही सुविधा मिलेगी। रास्ते का कायाकल्प होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



सब्जी मंडी को जोड़ने वाले रास्ते को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही गांधी पार्क से लेकर इंदिरा मार्केट तक रास्ते को दुरुस्त कर दिया जाएगा। ठेकेदार ने कार्य शुरू कर लिया है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

रामपुर में सब्जी मंडी को जोडऩे वाला रास्ता तैयार करने में जुटे मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें