काजा में मंडी लोस उप चुनाव को लेकर आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में अधिकारियों को किया प्रशिक्ष
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा(लाहौल-स्पीति)। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव को लेकर काजा खंड के कॉंफेंस हॉल में पहले चरण का पूर्वाभ्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि पूर्वाभ्यास में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानून का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम प्रक्रिया तक की बारीकियों को समझाया। मॉक पोल की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मतदान सुबह 8 से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।
काजा खंड के तहत 29 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें एक टाशीगंग, एक रंगरीक और एक गुलिंग में पोलिंग स्टेशन होगा। पूर्वाभ्यास में 44 पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी 44, 96 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। दूसरे चरण का अभ्यास 19 को करवाया आएगा। जबकि अंतिम चरण का पूर्व अभ्यास 28 को किया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 30 को मतदान होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से जारी नियमों का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। वहीं, चुनाव की दृष्टि से सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई। कई बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है, फिर भी एक सिस्टम तैयार किया है, ताकि हर दो घंटे बाद मतदान की अपडेट दी जा सके। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप ने स्पीति के सभी मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक मतदान करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।