फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 मतदान केंद्र में आज फिर से होगा मतदान

विज्ञापन
नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 पोलिंग बूथ में शनिवार को होगा मतदान। संवाद
विज्ञापन
. सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा मतदान, नरैण स्कूल में होगी मतगणना
विज्ञापन

. मतदान के लिए अतिरिक्त एआरओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती
. सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 10 मतगणना कर्मी करेंगे मतों की गिनती
. मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 वार्ड में 30 मई शनिवार को फिर से मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। इस वार्ड में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। मतदान कक्ष में नोटा की मुहर रखने से उपजे विवाद के कारण इस वार्ड की मतदान प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। मतदान के समय इस वार्ड के पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त एआरओ और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। विकास खंड रामपुर की नरैण पंचायत के ब्रांदली-1 वार्ड में 290 मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे। इस वार्ड के लिए प्रथम चरण में हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान लापरवाही के कारण यहां मतदान रद्द कर दिया गया था। यहां तैनात 4 मतदान अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। अब इस दल की जगह नई पोलिंग पार्टी की तैनाती की गई है। पंचायत के 6 वार्डों में हुए मतदान के बाद मतपेटियों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सील बंद कमरे में रखा गया है। अब ब्रांदली-1 वार्ड के लिए शनिवार को दोबारा से मतदान होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए नए पोलिंग पार्टी के अलावा एक अतिरिक्त एआरओ की तैनाती गई है, जबकि पूरी मतदान प्रक्रिया की देखरेख के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मतदान करवाने वाले अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। वहीं, मतदान के बाद इस वार्ड की मतपेटी को भी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहीं बने मतगणना केंद्र में पंचायत के सभी 7 वार्डों की मतगणना शुरू की जाएगी। अन्य पंचायतों में जहां 5 से 6 मतगणना कर्मी तैनात किए जाते हैं। वहीं, इस पंचायत में पेश आए विवाद के बाद यहां 10 मतगणना कर्मी मतों की गिनती करेंगे। मतगणना केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में मतों की गिनती होगी। पंचायत के 6 वार्डों के मतदाता 26 मई को मतदान कर चुके हैं और बेसब्री से प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। पांच दिन के इंतजार के बाद आखिर आज नरैण की जनता को नए जनप्रतिनिधि मिलेंगे।



यह था विवाद



बीते 26 मई को हुई मतदान प्रक्रिया के दौरान नरैण पंचायत के वार्ड ब्रांदली-1 में चुनाव कर्मियों की लापरवाही के कारण विवाद उपज गया था। मतदान कक्ष में मतदान की मुहर के साथ नोटा की मुहर भी रखी गई थी और कई मतदाताओं ने इस मुहर का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। इस लापरवाही का पता चलने तक 124 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। लापरवाही का खुलासा होने के बाद इस वार्ड में हुए मतदान को रद्द कर लिया गया था। अब जो मतदाता मतदान कर चुके हैं, उनकी दाहिनी तर्जनी उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रांदली-1 वार्ड में शनिवार को फिर से मतदान होगा। चुनाव अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह 7 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए 10 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। - अनमोल शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी, रामपुर विकास खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें