फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समोली और मझगांव में नलों में आ रहा मटमैला पानी, बीमारियों के पनपने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आरोप, तीन सालों से नहीं हुई पेयजल भंडारण टैंक की सफाई, समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

विभाग की अनदेखी से लोगों में भार रोष, जल्द टैंक की सफाई करवाने का लगाया गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जल शक्ति विभाग की अनदेखी के चलते समोली और मझगांव के लोग मटमैला पानी पीने को मजबूर है। इससे जहां लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है तो विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में खासा रोष है। लोगों का कहना है कि गांव के लिए जिस पेयजल भंडारण टैंक से आपूर्ति होती है, उसमें गाद भर गई है। विभाग ने बीते तीन वर्षों से टैंक को साफ नहीं करवाया है। इस कारण नलों से गंदा पानी आ रहा है। इससे जलजनित रोगों के पनपने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों से समस्याओं को अवगत करवाया है, लेकिन समस्या ज्यों की त्याें बनी हुई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने बताया कि समोली और मझगांव को पानी की आपूर्ति अस्तानी गांव में बने जल भंडारण के टैंक से होती है, लेकिन पिछले तीन सालों से टैंक को विभाग ने साफ नहीं करवाया है। इस वजह से टैंक में गाद भर गई है। इस कारण नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन टैंक की आज तक सफाई नहीं करवाई गई है। अब गर्मियों के मौसम में मटमैला पानी आने से लोग खौफजदा हैं। उन्होंने विभाग से मांग की कि सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जल्द पेयजल टैंक की सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

कोट्स
लिफ्ट चलाते समय पानी के साथ मिट्टी आती है, जो टैंक में पहुंचकर गाद बन जाती है। विभाग की ओर से समय-समय पर टैंक की सफाई करवाई जाती है। टैंक साफ होते ही पेयजल की आपूर्ति आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

नीतिश महंत, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें