फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कराणा पहुंचे शमशरी महादेव और कुई के जल देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। देवता शमशरी महादेव अपने जतराले मेले धोगी से आठ दिन के बाद अपने अगले पड़ाव ऐतिहासिक गांव कराणा पहुंचें। यहां उनके स्वागत के लिए कुई जांजा गढ़ की कढ़ाई देवता मौजूद रहे। इस दौरान दोनों देवताओं का भव्य मिलन हुआ। कराणा मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवताओं का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


मेला मैदान में देवताओं का देव नृत्य और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जहां देवता के अधिकार क्षेत्र के गांव कराणा, जाबो, जैरी, मिष्ता, कुटल और बठलोन के ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां देवता का चार दिन का मेला सजेगा। मेले के दूसरे दिन कुंगश के पनेऊई नाग देवता देवलुओं के साथ शिरकत कर शमशरी महादेव से मिलने कराणा पहुंचेंगे। दूसरे दिन तीन देवताओं की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

मंदिर कमेटी कराणा के अध्यक्ष तारा चंद शर्मा ने बताया कि चार दिनों तक आयोजित मेले में दूर-दूर से लोग मेला देखने पहुंचेंगे। देव नाटी मेले मुख्य आकर्षण रहेगी। मेले में दूर-दूर से आए सैकड़ों व्यापारियों ने भी भाग लिया। उल्लेखनीय है कि देवता शमशरी महादेव सात सालों के बाद अपने क्षेत्र की 13 पंचायतों के दौरे पर रहेंगे। देवता जिस भी गांव में जाएंगे, उन गांव में मेले सजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें