फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बरसात से रोहड़ू उपमंडल में 106 घरों को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। बारिश से बीते एक सप्ताह में रोहड़ू उपमंडल भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से जहां सड़कें अवरुद्ध हैं तो वहीं मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। अभी तक रिपोर्ट के मुताबिक उपमंडल में करीब 106 घरों को भूस्खलन और बारिश से क्षति पहुंची है। इससे सैकड़ों लोगों के बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा बारिश से पांच स्कूलों को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


वहीं हजारों सेब के पौधे भूस्खलन की चपेट में आने से ढह हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक उपमंडल राहेड़ू में पांच घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह पांचों घर टिक्कर तहसील के अंतर्गत है। उपमंडल में 106 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसमें चिड़गांव तहसील के अंतर्गत छह, टिक्कर तहसील में 25, जांगला सब तहसील में 25, रोहड़ू तहसील में 50 घर शामिल हैं। वहीं उपमंडल में 312 घरों पर भूस्खलन के कारण गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इसमें तहसील रोहड़ू में 193 घर, चिड़गांव तहसील में 14 घर, टिक्कर तहसील में 80 घर और जांगला सब तहसील में 25 घर शामिल हैं। वहीं उपमंडल में 90 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं चिड़गांव तहसील में एक महिला की मौत हुई है। भारी बरसात से पांच स्कूल भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करासा, राजकीय प्राथमिक स्कूल समोली, राजकीय प्राथमिक स्कूल तंदाली, राजकीय प्राथमिक स्कूल शलावट, प्राथमिक स्कूल चिंचवाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं तांगणु जांगलिख पुल पानी के तेज बहाव में बह गया है। बरसात से बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है। 6,620 सेब के पौधों को नुकसान पहुंचा है। 38 सड़कें अभी भी अवरूद्ध है। इसके अलावा 77 पेयजल योजनाएं ठप है। उपमंडल में 147 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बीते एक सप्ताह में भारी नुकसान हुआ है। बंद सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है। मकानों के क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।
विज्ञापन

सन्नी शर्मा, एसडीएम रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें