फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंबेडकर भवन का कार्य शुरू नहीं करने पर फर्म को पैसे लौटाने के लिए पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस नेगी इंटरप्राइजिज क्यारकू के नाम से 6.36 लाख रुपये की राशि का भुगतान बीडीओ कार्यालय ने लौटाने को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आंबेडकर भवन रोहड़ू के छत निर्माण के लिए एमएस नेगी इंटरप्राइजिज क्यारकू ग्राम पंचायत शेखल के नाम पर जारी की गई राशि को विकास खंड अधिकारी कार्यालय रोहड़ू ने वापस लेने के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसमें संबंधित फर्म को 6.36 लाख रुपये की राशि दो दिन के भीतर लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। पंद्रह महीने में राशि जारी होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर विभाग ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। सूत्रों के मुताबिक एक नेता के कहने पर आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य के लिए कमेटी ने क्षेत्र के एक पार्टी कार्यकर्ता पंचायत प्रधान को ठेका आवंटित गया। इसके बाद विकास खंड अधिकारी कार्यालय ने फर्म को 6.36 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई। जांच में विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। यही वजह है कि अक्तूबर 2022 के बाद निर्माण कार्य को लटकाने का प्रयास किया है। जिस फर्म के नाम से लाखों रुपये की राशि का चेक जारी हुआ उसका पता रोहड़ू नगर परिषद क्षेत्र से बीस किलोमीटर दूर क्यारकू गांव का है। ऐसे में फर्म की वैधता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यह भी सामने आ रहा कि जिस फर्म को भुगतान हुआ उसने अभी तक किसी विभाग को लोहे की सप्लाई नहीं दी है। इसकी गंभीरता से जांच की जाए तो और भी कई परतें खुलने के आसार हैं। गौर हो कि रोहड़ू विकास खंड कार्यालय की ओर से आंबेडकर भवन की छत के निर्माण के लिए पंद्रह महीने पहले 6.36 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। हैरानी इस बात की है कि अभी तक इस भुगतान की जानकारी से विकास खंड अधिकारी इनकार करते रहे हैं। अब मामला सामने आने पर भुगतान की राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोट्स
राशि का भुगतान एमएस नेगी इंटरप्राइजिज क्यारकू ग्राम पंचायत शेखल के नाम से किया गया है। बुधवार शाम विकास खंड अधिकारी कार्यालय की ओर से राशि की वसूली के लिए संबंधित फर्म को पत्र लिखा गया है। इसमें दो दिन के भीतर राशि को लौटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र मलाटा, कनिष्ठ अभियंता विकास खंड, रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें