कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। डिग्री कॉलेज कुमारसैन में शनिवार को पीटीए की आमसभा का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ राजेश डोरटा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीटीए की पूर्व कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए किया गया।
विशाल वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं काजल आजाद को उपाध्यक्ष और ठेबे राम को संयुक्त सचिव चुना गया है। मनोनीत सदस्यों के रूप में डाॅ. भूषण आजाद को सचिव, मृदुला कश्यप को कोषाध्यक्ष, डाॅ. केसी कश्यप और आरती निर्मोही को सलाहकार, प्रकाश शर्मा, रंजना, प्रो. डिंपल ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर प्रो. वर्षा वर्मा, प्रो. आशीष कुमार चौहान और प्रो. लीना शर्मा सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।