फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो महीने से चौपाल-देवत-कुम्बड़ा बस बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। देवत-कुम्बड़ा मार्ग पर दो महीनों से बस नहीं चलने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 8 जुलाई को भारी वर्षा के कारण चौपाल-देवत-कुम्बड़ा मार्ग अवरुद्ध हो गया था लेकिन लोक निर्माण विभाग दो महीने बीत जाने के बाद भी इने बस चलने योग्य नहीं बना पाया है।
विज्ञापन


बस सेवा के बंद होने से ग्राम देवत, शंठा ,खारु, दुइना, बटेवड़ी, बाहल धार, कोठमल, डकाड़ा, कोठ्मल, कुम्बड़ा और पबास सहित दर्जनों गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसमें स्कूल, कॉलेज, आईटीआई जाने वाले बच्चों, कर्मचाी और बीमार लोग शामिल हैं। मजबूरन लोग चार गुना अधिक किराया देकर चौपाल पहुंच रहे हैं।

देवत पंचायत के पूर्व प्रधान मोहन लाल तालटा, एडवोकेट पीडी शर्मा, चांजू के पूर्व प्रधान रमेश नेहटा, इंद्र, संतोष, नरेश कुमार, नितिन कुमार, गुलाम रसूल, यामीन, शबिरो, इस्लाम, कलीमोदीन और गुलजार मोहम्मद ने सरकार से आग्रह किया कि मार्ग को बस सेवा बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी करें। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी हीरालाल गाजटा ने बताया कि मार्ग संकरा होने के कारण बस सेवा बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बरसात से कई जगह पूरी सड़क धंस गई है और सड़क में दीवारों को लगाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही मार्ग को बस चलाने के योग्य किया जाएगा।
राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग चौपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें