शांता जनदेव महिला ब्लाक कांग्रेस चौपाल की अध्यक्ष
चौपाल (रोहड़ू)। शांता जन्देव को ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की अध्यक्ष नियुक्त किया है। शांता जनदेव पूर्व में भी ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की अध्यक्ष रह चुकी हैं। ग्राम पंचायत देवत की पूर्व प्रधान रही शांता जनदेव कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आशा व्यक्त की कि शांता जनदेव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए क्षेत्र की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक महिला कांग्रेस चौपाल की निवर्तमान अध्यक्ष पूनम मधाईक को पदोन्नत कर उन्हें महिला कांग्रेस जिला शिमला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
...