फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कंपनी ने भरी वेतन भुगतान की हामी, मजदूरों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
शोंगठोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना के मजदूरों ने वेतन देने पर हामी भरने के बाद समाप्त की १८ दिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। शोंगटोंग-कड़छम 450 मेगावाट जल विद्युत परियोजना के तहत एचपीपीसीएल, पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड और इंटक वर्कर यूनियन के बीच मजदूरों के वेतन को लेकर उत्पन्न विरोध बुधवार को थम गया है। पटेल इंजीनियरिंग कंपनी के अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर मजदूर पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे थे। बुधवार को भी इंटक वर्कर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मजदूरों के वेतन को लेकर पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड के जीएम संजय शर्मा, एचपीसीएल के प्रतिनिधि में डीजीएम नवीन शर्मा और पटेल शोंगठोंग-कड़छम इंटक वर्कर्स यूनियन के बीच बैठक हुई। इसमें पटेल कंपनी ने जुलाई तक के वेतन का जल्द भुगतान करने की हामी भरी है। पटेल कंपनी ने मई के वेतन का भुगतान 5 सितंबर तक और जून तक का भुगतान 15 सितंबर तक करने की बात कही है। वहीं यूनियन ने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया है कि हड़ताल में शामिल सभी मजदूरों की हाजिरी दर्ज किया जाए, वहीं यूनियन ने मांग की थी कंपनी में लंबित मजदूरों का वेतन को समय अनुसार देना सुनिश्चित करें। कंपनी प्रबंधन ने भी यूनियन को मजदूरों का वेतन 3 से 4 माह के अंदर पूरा भुगतान करने की हामी भरी है। इंटक वर्कर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष मान चंद और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने मजदूरों के वेतन को लेकर हुए समाधान को मजदूरों की जीत बताया है। इंटक वर्कर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष मान चंद ने बताया कि बीते 8 दिन से मजदूर अपने वेतन को लेकर हड़ताल पर थे। इसको लेकर पटेल कंपनी और एचपीपीसीएल के साथ दो माह का वेतन एक साथ देने को लेकर मांग उठाते रहे, जो बुधवार को लिखित रूप में पूरी हुई है। भविष्य में भी समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने को लेकर प्रबंधन को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें