फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद के नौ वार्डों में नुकसान का जायजा लेगी नगर परिषद की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल बरसात में नुकसान का जायजा लेने के लिए फिल्ड में उतरेंगे अधिकारी, प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य होंगे शुरू
विज्ञापन

बरसात से सड़कें, रास्तें, निकासी नालियां और योजनाओं को पहुंचा है भारी नुकसान
सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के अधिकारी आपदा के दस माह के बाद आपदाग्रस्त वार्डों में नुकसान का जायजा लेने के लिए फिल्ड में उतरेंगे। निरीक्षण के बाद प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य शुरू किए जाएंगे। बीते वर्ष भारी बरसात और प्राकृतिक आपदा से नगर परिषद रामपुर के सभी वार्डों में भारी नुकसान हुआ था। नगर परिषद के नेशनल हाईवे पांच से सटे वार्डों सहित अन्य वार्डों में रास्ते, डंगों, निकासी नालियों, सीवरेज योजनाओं सहित सुरक्षा दीवारों को भारी क्षति पहुंची थी, लेकिन आपदा से निपटने के लिए अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। इस वजह से हजारों लोग खस्ताहाल रास्तों पर चलने को मजबूर हैं और व्यवस्था में सुधार होने की आस लगाए हुए हैं, लेकिन बजट के अभाव में लंबे समय से राहत के कार्य लटके हुए हैं। नगर परिषद के मुताबिक नौ वार्डों में बरसात से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की क्षति पहुंची थी, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी बजट नगर परिषद को नहीं मिला है। अब जाकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, एसडीओ, जेई और संबंधित वार्ड के पार्षद नुकसान का जायजा लेंगे। वार्डों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राहत कार्यों को शुरू किया जाएगा। प्रथम चरण में उन कार्यों को किया जाएगा जो प्राथमिकता के आधार पर किए जाने जरूरी है। इसके बाद अन्य कार्यों को किया जाएगा। 18 अप्रैल से अधिकारी वार्डों का दौरा कर नुकसान का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद राहत कार्यों को शुरू किया जाएगा। गौर हो कि नगर परिषद रामपुर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वर्तमान में न तो नप में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की तैनाती हो पाई है और न ही बीते वर्ष हुई भारी बरसात के जख्मों से नप क्षेत्र उभर पाया है। अब अधिकारियों के दौरों से लोगों को उम्मीद जगी है कि बरसात से क्षतिग्रस्त रास्तों, सड़कों की मरम्मत हो पाएगी।
विज्ञापन

कोट्स
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल से वार्डों में नुकसान का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद जो कार्य अति आवश्यक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें