फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में बारिश से रिहायशी मकान धवस्त, तीन परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। बीते रोज भारी बारिश के कारण उपमंडल चौपाल में मकान ध्वस्त होने से तीन परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

रुइंजा, घयालठ और चफलांह गांव में यह घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण चानणु पुत्र धनिया निवासी ग्राम रुइंजा पुलबाहल, गोविंद्र पुत्र दुला राम ग्राम निवासी चफलाह और बालक राम पुत्र मोहतू ग्राम घयालठ के रिहायशी मकान जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। खतरे को भांपते हुए घरों को पहले ही खाली करवा दिया गया था। बीते दिनों भारी बारिश के चलते चौपाल उपमंडल में भारी तबाही हुई है।
विज्ञापन


इस कारण अभी तक जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतरा हुआ है। लगातार हो रहे भूस्खलन से लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें