रिकांगपिओ। पूह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरज्ञा ने वीरवार को 62 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। पूह ब्लॉक में 42 चुनाव बूथ हैं। वीरवार को रिकांगपिओ में आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सुभाष छोरज्ञा ने बताया कि अजय कुमार (रिस्पा), अंज्ञल छेरिंग (कानम), प्रीतम रेखा (रिब्बा), हीरा सैन (ज्ञाबुंग) और महेंद्र सिंह (मूरंग) को पूहमंडल उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रत्न बिष्ट (जंगी) और जगवीर सिंह( मूरंग) को महामंत्री नियुक्त बनाया गया है।
किरण कुमारी (कानम), विनोद कुमार (डूबलिंग), विजय लक्ष्मी (लाबरंग), दोरजे चीला (पूह), रूप सिंह (रिब्बा), अशोक कुमार (लिप्पा) और कर्मा चारस (आसरंग) को सचिव की जिम्मेदारी साैंपी गई है। इसके अतिरिक्त गजेंद्र सिंह (सकीबा) को कोषाध्यक्ष , ज्ञान देव ठाकुर (स्पीलो) को कार्यालय सचिव, दोर्जे नेगी (मलिंग) को मीडिया प्रभारी और देशरत्न (ठंगी) को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 28 लोगाें को कार्यसमिति सदस्य के के रूप में शामिल किया गया है। इसमें पनमा दोर्जे, अशोक कुमार, दावा लोकटस, प्रज्ञा ध्वज, बाबू राम, कुंगा लाल, पनमा दोर्जे, सतीश कुमार, मंगल सिंह, रोशन लाल, दावा ज्ञालछन, तंजीन नेगी, अरुण कुमार, धर्म चंद, देवेंद्र नेगी, सुंदर देवी, प्रियवर्धन नेगी, रणजीत सिंह, शांता कुमार, अशोक कुमार, विश्वजीत नेगी, कमल नेगी, सुशील नेगी, हीरा रत्न, नरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, तंजिन नेगी और सोनम नोरबू सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूरत नेगी, संजीव हारा, बीरबल कुमार, अंज्ञल राम, अजेंद्र नेगी, लीला देवी, शांता कुमार, विमला देवी, इंदु किरण, अनीता नेगी, गोपाल नेगी, जय लक्ष्मी, मीना नेगी, प्रवीण चुकसा, रवि नेगी और सरोजनी नेगी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष नेगी ने पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा पूह मंडल में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।