फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आसरंग में किसानों को सिखाईं औषधीय पौधों की खेती की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। कृषि विज्ञान केंद्र किन्नौर ने पूह ब्लॉक के दूरदराज गांव आसरंग में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेब में ग्रीष्म कालीन काटछांट करने की बारीकियां सिखाई गई। इसके अलावा औषधीय पौधों की खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ डॉ. अरुण नेगी ने बागवानों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। विशेषज्ञ डॉ. अरुण नेगी ने ऊंचाई में उगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती से आर्थिकी को मजबूत करने को लेकर किसानों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि सेब की पैदावार बढ़ाने और फसल की गुणवत्ता के लिए बागवान सेब के पौधों की ग्रीष्मकालीन काटछांट अवश्य करें। पौधों में सही जगह उचित बीमे का विकास कर पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान यशवंत नेगी, गुरु लाल नेगी, कर्मा डाचूम, खगो नरेंस सहायता समूह अध्यक्ष रीता देवी नेगी, सुमन और ललित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें