फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला में 23 से 25 तक मनाया जाएगा जिला स्तरीय होली उत्सव

Wed, 06 Mar 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला वैली में 23 से 25 मार्च तक जिला स्तरीय होली उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार को श्रीबेरिंग नाग होली उत्सव क्लब सांगला के अध्यक्ष सुंदर चेथा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें उत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। 26 मार्च को देवता श्री बेरिंगनाग जी के सानिध्य में फाग मेला आयोजित होगा। 23 मार्च को सुबह होली क्लब के सदस्य और ग्रामीण देवता श्री बेरिंगनाग जी के मंदिर पहुंचेंगे। उसके बाद देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी लोग छुदोसारिंग पहुंचेंगे। महिलाओं और पुरुषों की होली की टोली यहां से निकलेगी और दारोसांतोदेन, कोरखायोसारिंग, दुर्गा मंदिर से होती हुई देवता बेरिंगनाग मंदिर पहुंचेगी। 24 मार्च को मंदिर से तैयार होकर होली कमेटी कोठयोदेन से आजाद कश्मीर, बोनिंगसारिंग, बरगारंग से होली लगाती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


25 मार्च को टोली हनुमान मंदिर होती हुई स्थानीय बाजार सांगला, खालेसारिंग, पूदोनाला, राम बाजार से देवी मंदिर और बेरिंगनाग मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद यहां पर होलिका दहन होगा। इसके साथ नाचने-गाने का भी खूब दौर चलेगा। 26 मार्च को देवता श्री बेरिंगनाग जी मंदिर से बाहर निकलेंगे। इस दिन यहां होली नहीं खेली जाएगी। देवता के सानिध्य में दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उत्सव का जिला स्तरीय बनाने पर जताया आभार
अध्यक्ष सुंदर चेथा सहित समस्त कार्यकारिणी ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी का इस उत्सव को जिला स्तरीय उत्सव बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रविंद्र भंडारी, सचिव स्वयम प्रकाश नेगी, भूपेश भंडारी, बाऊसिंह नेगी, बलबहादुर सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें