फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति क्षेत्र में विकास कार्यों में तेज गति लाएं अधिकारी : उपायुक्त

विज्ञापन
काजा में जिलाधीश लाहौल स्पीति  राहुल कुमार का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
काजा (लाहौल स्पीति)। स्पीति खंड में चल रहे विकास कार्यों, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, वाइब्रेंट विलेज, अनुच्छेद 275 के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधीश राहुल कुमार की अध्यक्षता में एडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक जिलाधीश राहुल कुमार ने कहा कि लाहौल स्पीति में भौगोलिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां काम करने का समय कुछ महीने का ही होता है।
विज्ञापन


ऐसे में विकास कार्यों को कम समय में पूरा करने की दिशा में सभी विभाग कार्य करें। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, जल जीवन मिशन और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट कम से कम में तैयार करें। इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के प्लान बनाने का कार्य एडवांस में करना शुरू कर दें। जिलाधीश ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा भी की।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दिए कि विभाग के भीतर निरंतर समीक्षा बैठकें आयोजित करके क्रियान्वयन को प्रभावी बनाएं। जिलाधीश ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग में लंबे समय से लंबित मामलों को तुरंत पूरा करें। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें