रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में नए छात्रों के आगमन पर फ्रेशर डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपिंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ नितिका धवन और प्रो सुनील नेगी रहे। इसका मुख्य आकर्षण मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर स्पर्धा रही।
मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में काॅलेज के नवागंतुक छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा कौशल को प्रस्तुत किया। इसमें भाग लेने के लिए 20 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। स्पर्धा में प्रतिभागियों के बीच विभिन्न दौरे आयोजित किए गए। इसमे मुख्य रूप से इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट हंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड रहे शामिल रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो हरीश संजटा, प्रो चंचल ठाकुर और डॉ अनिल चौहान ने निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विक्रम को मिस्टर फ्रेशर और ऋषिका को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।
वंशराज को मिस्टर हंक, रिभय को मिस्टर पर्सनेलिटी, सुशांत को मिस्टर रिसपलेनटेंड, विवेक को मिस्टर फोटोजेनिक चुना गया। अयाशी को मिस फोटोजेनिक, सौम्या को मिस कांजेनिअलिटी, शौर्या को मिस एलिगेंट, पलक को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया।