फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम स्टे योजना से प्रदेश में पर्यटन का हो रहा विकास : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में होम स्टे संचालकों को बताईं योजनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पर्यटन विभाग की ओर से चलाई जा रही होम स्टे योजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन के विकास में वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के गांव-गांव में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। यह बात एचपीटीडीसी होटल संगठन शिमला के मुख्य प्रबंधक अशोक शर्मा ने रामपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सौजन्य से हिमकॉन ने होम स्टे संचालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया, जिसमें मुख्य प्रबंधक अशोक शर्मा ने लोगों को पर्यटन विभाग की ओर से चलाई जा रही होम स्टे योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने हिमाचली खान-पान, पर्यटन विकास और हिमाचल के दर्शनीय स्थल सहित पर्यटन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


शिविर में बीडीओ शीला ठाकुर ने ब्लॉक की चलाई जा रही स्वरोजगार संबंधित योजनाओं के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक किया। इसके अलावा डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने होम स्टे संचालकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने संचालकों से प्राथमिक उपचार किट रखने का सुझाव दिया। हिमकॉन शिमला से अनिल कुमार ने पर्यटन विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में होम स्टे संचालकों को सम्मानित किया। - संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें