फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वन मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू, शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
12 से 14 फरवरी तक होगा दक्षता परीक्षण, अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 से पहले भर्ती स्थल पर पहुंचा होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वन वृत्त रामपुर के तहत विभिन्न परिक्षेत्रों में होने वाली वन मित्रों की भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने शारीरिक दक्षता की तिथियां घोषित कर दी हैं। परिक्षेत्र के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। इसके तहत वन मंडल रामपुर, आनी, किन्नौर और कोटगढ़ की विभिन्न बीटों पर वन मित्रों की तैनाती की जाएगी। भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया 12 से 14 फरवरी तक चलेगी।
गौर हो कि वन वृत्त रामपुर के तहत आने वाले वन मंडल रामपुर, आनी, किन्नौर और कोटगढ़ में वन मित्र भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता के लिए वन मंडल रामपुर के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र सराहन और बाहली के लिए 12 फरवरी, रामपुर और ननखड़ी के लिए 13 फरवरी को रामपुर के नए बस अड्डे के साथ चाटी मैदान, वन मंडल आनी के वन परिक्षेत्र च्वाई के लिए 12 फरवरी , अरसू और नित्थर के अभ्यर्थियों की 13 फरवरी को लूहरी, किन्नौर वन मंडल के वन परिक्षेत्र निचार, भावानगर, कटगांव और किल्बा के अभ्यर्थियों की 12 फरवरी, जबकि कल्पा, मूरंग, पूह और मलिंग के अभ्यर्थियों की 13 फरवरी को तेलंगी के समीप शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। रिकांगपिओ पांगी रोड और वन मंडल कोटगढ़ के वन परिक्षेत्र कोटगढ़ और कुमारसैन के लिए एनएच पांच के पास बड़ोगी कैंची में 14 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित होगी। सभी स्थानों में शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
वन परिक्षेत्र रामपुर के तहत 11 बीटों के लिए कुल 255 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए 13 फरवरी को रामपुर बस अड्डे के साथ लगते चाटी मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सभी आवेदकों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं, जो उन्हें साथ लाने होंगे। अगर किसी भी अभ्यर्थी को 11 फरवरी तक प्रवेश पत्र नहीं मिलता है, तो वो अपने नजदीकी वन परिक्षेत्र में संपर्क कर सकते हैं।
विकल्प यादव, उप अरण्यपाल, वन मंडल रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें