रोहड़। उपमंडल में लावारिस पशुओं की सुध लेना वाला कोई नहीं है। पशुओं को संरक्षण देने के सभी सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। रोहड़ू नगर परिषद के वार्ड नं 4 में सोमवार को एक गाय बीमार अवस्था में सड़क के किनारे पड़ी थी। इस गाय की बच्चादानी बाहर निकली हुई थी, जिसे देखकर आसपास के लोग भी हैरान थे। लेकिन किसी ने भी इसकी सूचना पशु विभाग तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसी बीच यहां से गुजर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना 1962 हेल्पलाइन पर दी।
इसके बाद पशु पालन विभाग की ओर से मौके पर एंबुलेंस और गाय के उपचार के लिए स्टाफ भेजा गया। उपमंडलीय पशु अधिकारी डाॅ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि पशु सेवा हेल्पलाइन 1962 से जानकारी मिलने के तुरंत बाद मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की टीम ने मौके पर जाकर गाय का उपचार किया है।