फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गौरा को हराकर मेजबान दोफदा ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपू सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और नरेश चुने गए सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर के खिताब से नवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर मेजबान टीम दोफदा ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में दूर-दूर के क्षेत्रों से पहुंची 70 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दोफदा पंचायत के प्रधान त्रिलोक चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे जबकि सुनील बिष्ट बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मेजबान न्यू राइजिंग स्टार क्लब दोफदा और गौरा के बीच खेला गया। इसमें मेजबान दोफदा ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 1,01100 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम गौरा को 55,500 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम दीपू जोशी, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर नरेश कायथयान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अंकित थाडू, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रवि शेंटी और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अतुल डांटा को चुना गया। इस मौके पर रूपदास ठाकुर, हरि सिंह, चुन्नी लाल, सोहनलाल, भीम सैन, सोहनलाल, राजीव जेल्टा, राकेश,भगत राम और लच्छी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट
रस्साकशी में दोफदा ने मारी बाजी

क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महिलाओं के लिए रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला मंडल दोफदा ने दारन को हराकर जीत दर्ज की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 5,100 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता महिला मंडल दारन टीम को 2,500 रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें