रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में केंद्रीय छात्र संघ ने इस सत्र में दाखिल हुए नए छात्रों के स्वागत के लिए उमंग शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और सत्य एवं सन्मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। इसमें कथक नृत्य, नाटी और एकल नृत्य सहित एकल गायन मुख्य आर्कषण रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन पियाशा, यश और हनीश हिरवानी ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम का अंत केंद्रीय छात्र संघ अध्यक्ष अमीशा नेंटा के धन्यवाद भाषण से हुआ। इस मौके पर केंद्रीय छात्र संघ की महासचिव तनुजा कश्यप, सभी विभागों के मनोनीत विभागीय प्रतिनिधि सहित महाविद्यालय के प्राचार्य मौजूद रहे।