काजा (लाहौल स्पीति)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत स्पीति प्रशासन की ओर से रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन काजा क्षेत्र में किया गया। यहां सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक विभागाध्यक्ष की अगुवाई में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें हर विभाग के हर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
एडीसी राहुल जैन ने कहा कि स्पीति में समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है। पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और बर्फबारी भी काफी हद तक साफ हो चुकी है। ऐसे में सफाई अभियान के माध्यम से बर्फ के नीचे दबे कूड़े-कर्कट को एकत्रित करके कूड़ेदान तक पहुंचाया गया है। स्पीति के साडा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे अत्याधुनिक सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैलानियों से भी अपील की कि स्पीति को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।