फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से रामपुर-गौरा संपर्क सड़क बंद, यातायात ठप

विज्ञापन
रामपुर गौरा संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात ठप - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। क्षेत्र में बरसात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के चलते रामपुर-गौरा संपर्क मार्ग भूस्खलन की जद में आने से बंद हो गया है। भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से धंस गई है। संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बागवानों की दुश्वावारियों भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से सेब बागवानों की धुकधकी बढ़ गई है। बड़े वाहनों को वाया शिंगला, घराट और उच्ची-शाह होकर भेजा जा रहा है।
कई पंचायत क्षेत्रों के सेब इसी मार्ग से मंडी पहुंचते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से उन्हें सेब मंडियों तक पहुंचाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनों और मजदूरों की सहायता से बाधित सड़क को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
उधर, एसडीएम रामपुर यादविंदर पॉल ने बताया कि रामपुर गौरा मार्ग पर शुक्रवार से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। भारी वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग वाया शिंगला होकर करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों की बहाली के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
श्रीखंड लंगर सेवा समिति ने वीरवार को बाधित संपर्क सड़कों को बहाल करने के लिए एसडीएम यादविंदर पॉल को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कहा कि बरसात ने कई संपर्क सड़कों को बाधित कर दिया है। ऐसे में सेब फसल को मंडियों तक पहुंचाना बहुत मुश्किल हो गया है। समिति अध्यक्ष धुव्र शर्मा ने कहा कि किन्नू-भगावट, 15/20 क्षेत्र की सरपारा, गानवी-जगोरी, किन्फी और फांचा मार्ग पर वाहनों के पहिये थम चुके है। वहीं, आए दिन शिंगला-लालसा मार्ग में भी रोजाना भूस्खलन होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रामपुर-गौरा सड़क पर भी भारी भूस्खलन होने से बागवानों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। इस मौके पर हन्नी बसंल, वरुण, रीधम मित्तल और राज विमल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें