फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग एवं नप रामपुर ने सीवरेज लाइन के डंगों का किया संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
जलशक्ति विभाग रामपुर और नगर परिषद रामपुर सीवरेज लाईन की व्यवस्था को लेकर जायजा लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जल शक्ति विभाग रामपुर और नगर परिषद के अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता रसवीर नेगी की अगुवाई में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हरि शर्मा के साथ संयुक्त टीम ने हनुमान घाट परिसर के आसपास क्षेत्र में नगर परिषद की निकासी नालियों की शहर की मुख्य सीवरेज लाइन के डंगों और आम रास्तों को लगातार हो रहे नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर की सीवरेज लाइन को बार-बार क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए निकासी नालियों की उचित व्यवस्था, सीवरेज कुछ जगह मलबा डंपिंग और कूड़े आदि का उचित प्रावधान करने के निर्देश दिए।
बरसात के मौसम में इससे नुकसान की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को मंदिर परिसर में सिविल लाइन की जरूरी रिपेयर, मेन गेट के साथ लगती सीढ़ियों पर बने पुराने निष्क्रिय चैंबर को मंदिर कमेटी के आग्रह पर बच्चों और बुजुर्गों के सुविधार्थ हटाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद रामपुर शहर की सीवरेज लाइन की सुरक्षा दीवार के संवर्धन और किचन वेस्ट वाटर सीवरेज में जोड़ने के लिए जलशक्ति विभाग को 15 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया ताकि काम जल्द हो सके।
इस मौके पर हनुमान घाट मंदिर कमेटी अध्यक्ष विंक्रात बिष्ट, सचिव शमशेर मेहता और शास्त्री अविंदर शर्मा ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का मौके पर आने पर संभव समाधान के लिए धन्यवाद जताया । इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा , सहायक अभियंता किशोर शर्मा, जेई अक्षय नेगी और जेई राजेश शर्मा मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें