फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बिना परमिट चलने वाले ऑटो होंगे सीज

विज्ञापन
रामपुर के चौधरी अड्डा में नियमों को ताक पर रखकर बस अड्डे में खड़े ऑटो। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सुभाष सेन
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों से बिना परमिट दौड़ रहे ऑटो अब सीज होंगे। इसके साथ ही ओवरलोडिंग और मनमाना किराया वसूलने वालों संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ परिवहन विभाग को आज से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
रामपुर में ऑटो चालकों की मनमानी का आलम यह है कि नियमों को दरकिनार कर एक ऑटो में तीन की जगह 6-6 सवारियां बैठाई जा रही हैं, जबकि उन्हें किराये में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए परिवहन विभाग को अवैध रूप से दौड़ रहे ऑटो को सीज करने के निर्देश दिए हैं। रामपुर में वर्तमान में 250 के करीब ऑटो चल रहे हैं। इसमें करीब 70 ऑटो अवैध रूप से चल रहे हैं। इन ऑटो का न तो पंजीकरण किया गया है और न ही इनको परमिट जारी किए गए हैं। बावजूद इसके यह ऑटो सालों से सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
ओवरलोडिंग की बात करें तो एक ऑटो में अनाधिकृत तौर पर 5 से 6 सवारियों को बैठाया जा रहा है। नियमों के तहत एक ऑटो में तीन सवारियों को ही ले जाने की अनुमति है। रामपुर के पुराने बस अड्डे में 6-6 ऑटो को पार्क करने की अनुमति दी गई है लेकिन यहां तय संख्या से कई गुना अधिक ऑटो खड़े देखे जा सकते हैं। यही हाल चौधरी अड्डा स्थित बस अड्डे का भी है।
यहां नियमों को ताक पर रखकर बसों के आगे धड़ल्ले से ऑटो खड़े होते हैं। इससे बस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही हाल यू टर्न का भी है। ऑटो चालक का जहां मन करता है वह वहां से ही यू टर्न ले लेते हैं। इसके साथ ही लोगों से बदसलूकी करने के भी कई मामले सामने आ चुके है। इसको देखते हुए अब प्रशासन ने ऑटो चालकों की मनमानी पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। आज से रामपुर में नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर यादवेंद्र पॉल ने बताया कि परिवहन विभाग को अवैध रूप से चल रहे ऑटो को सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों पर भी उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें