फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशांत एबीवीपी इकाई अध्यक्ष, गौरिक बने सचिव

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर कॉलेज इकाई के नई पदाधिकारी सामूहिक चित्र - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई की बैठक वीरवार को आयोजित हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में विभाग संगठन मंत्री पंकज ठाकुर और जिला संयोजक प्रदीप ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदीप ठाकुर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें निशांत ठाकुर को इकाई अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त गौरिक शर्मा को इकाई सचिव, स्मृति नेगी, साहिल, वंशज शर्मा और कार्तिकेय शर्मा को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अंकित नेगी, विकास गुप्ता, एकलव्य और अमन अतिथि को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोशल मीडिया का दायित्व ताशा मेहता और सह प्रमुख रितेश को दिया गया। गौरिक शर्मा को एसएफडी इकाई संयोजक बनाया गया। भुवनेश्वर शर्मा को आनी प्रमुख और पितांबर को बीए प्रमुख चुना गया। ध्रुव गौतम को बी. वीओसी प्रमुख का दायित्व दिया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई की नई कार्यकारिणी में 51 लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें