रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अढाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ. सुभाष जदान ने बतौर मुख्य अतिथि पारितोषिक वितरण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई।
समारोह का सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने एक के बाद एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों देकर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इसमें नृत्य, गीत और नाटकों का समावेश रहा। स्कूल के उपप्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों और शैक्षणिक प्रगति का उल्लेख किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. सुभाष जदान ने कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में रिया, अर्नब, शाना,अरनिना, कनिका शर्मा, तनिष्क, शिक्षिता शर्मा, आदर्श, अनंत, प्रियल, एंजल, मान्या शर्मा, आदित्य, दिव्या, पलक, प्रितीका, कृतिका, आंचल, कार्तिक भारद्वाज, दिव्या, आंचल, नितिन ठाकुर, पारस बुशैहरी, तन्वी कीर्ति, विनय और हिमाल को पुरस्कृत किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशिभूषण, सेवानिवृत्त सीएचटी दिलीप ठाकुर, राजेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत अढाल विशन लाल, लकी ठाकुर, शिवराज शर्मा भी उपस्थित रहे।