फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग ने रामपुर में मनाया डाक सप्ताह

विज्ञापन
भारतीय डाक विभाग द्वारा 17 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान मुख्य डाकघर रामपुर में विश्व ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय डाक विभाग 17 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। इस दौरान विभाग विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन करेगा। इसी कड़ी में शनिवार को मुख्य डाकघर रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अधीक्षक सुधीर वर्मा ने की।
विज्ञापन

विश्व डाक दिवस पर मुख्य डाकघर में ग्राहक सभा आयोजित हुई। इसमें उन्हें डाक विभाग की कार्यान्वित योजनाओं और प्रीमियम सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। डाकपाल रामपुर सुरेश शर्मा ने कहा कि 11 अक्तूबर को बैंकिंग दिवस मनाया जाएगा। इसमें बचत बैंक मेले का आयोजन कर डाक विभाग की लघु बचत योजनाओं की जानकारी ग्राहकों को दी जाएगी।
12 को पीएलआई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं से ग्राहकों को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा 13 को डाक टिकट दिवस, 14 अक्तूबर को व्यवसाय विकास दिवस और 16 अक्तूबर को मेल दिवस पर बैठक आयोजित होगी। इसमें डाक सेवाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें